केरलाफार्मरऑनलाइन.कॉम विविध भाषाई ब्लोग किसानों केलिये एक किसान प्रसारित कर रहा हूँ
  • दूध में महंगाई का उफान

    ग्वालियर. दूध के दामों में आए उफान ने हर परिवार का न केवल बजट गड़बड़ा दिया है बल्कि बच्चों की सेहत का ध्यान रखने वाली गृहणियों को भी चिंतित कर दिया है। दूध महंगा होने का असर उसके अन्य उत्पादों पर भी पड़ा है। दही, पनीर, मावा, मक्खन, क्रीम व घी आदि सभी आम आदमी की पहुंच से दूर होते जा रहे हैं। गर्मियों के साथ ही अचानक बढ़े दूध के दामों का कई स्थानों पर विरोध भी किया गया।

    दीनदयाल नगर व शताब्दीपुरम क्षेत्र की महिलाओं ने तो गत दिनों दाम बढ़ाने के कारण डेयरी संचालकों का बाकायदा विरोध भी किया। हालांकि उनके विरोध का असर दूध के दामों पर नहीं पड़ा। स्थिति यह है कि मजबूरी में छोटे बच्चों की खातिर लोगों को दूध के मुंह मांगे दाम देने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

    मावे पर नहीं लगा प्रतिबंध
    गर्मियों की शुरुआत के साथ ही होने वाली दूध की किल्लत को देखते हुए जिला प्रशासन हमेशा मावा बनाने पर प्रतिबंध लगाता है। इस बार गर्मियों में दूध की किल्लत हो गई, लेकिन मावा बनाने पर प्रशासन की ओर से कोई प्रतिबंध नहीं लगा। इस कारण दूध की कमी होने से भी दामों में एकदम से तेजी आई है।

    सहालग ने बढ़ाई दूध की डिमांड
    शादियों के सीजन में उपयोग होने वाले पनीर, क्रीम और मावे की बढ़ती डिमांड के कारण भी शहर में दूध की कमी हो गई। इस कारण डेयरी चलाने वालों ने दूध के मनमाने भाव वसूलने शुरू कर दिए। इतना ही नहीं दूध के साथ दूध के अन्य उत्पादों के दामों में भी खासी बढ़ोतरी हुई।

    तापमान बढ़ने से कम हुआ दूध
    अंचल में दूध के उत्पादन से तापमान का सीधा संबंध है। डेयरी संचालक ओमकार सिंह कुशवाह का कहना है कि अंचल में सर्वाधिक दूध भैंसों से निकलता है। भैंस को गर्मी बर्दाश्त नहीं होती और तापमान बढ़ने के साथ ही उसके दूध में कमी आने लगती है। दूध का कम होना और हरे चारे के अभाव में जानवर के खान-पान पर ज्यादा खर्च होने से दूध के दामों पर असर पड़ता है।

    सांची ने भी बढ़ाए दूध-घी के दाम
    मध्यप्रदेश दुग्ध संघ के उत्पाद सांची दूध व घी के दामों में गर्मियों के साथ ही बढ़ोतरी शुरू हो गई। दो सप्ताह पहले सांची घी के दाम दस रुपये बढ़ाते हुए 220 रुपए लीटर कर दिए गए। अब 16 मई से फुल क्रीम दूध की थैली पर भी दो रुपए प्रति लीटर की बढ़ोतरी की जा रही है। यह दूध अब 24 के स्थान पर 26 रुपए प्रति लीटर के भाव से बेचा जाएगा।

    आभार – दैनिक भास्कर

    No Comments

Comments are closed.

फीड

सदस्य

Classifieds

मैक्रो ब्लोगिंङ

twitter_logo

Join Trivandrum Bloggers Group

Google Groups
Trivandrum Bloggers
Visit this group

The world’s greatest scam?

मैं ग्नू/लिनेक्स इस्तेमाल करता हूँ क्या आप भी?

A Real Farmer

श्रेणीबद्ध करके

IAC Trivanrum Support Anna Hazare

टिप्पणी

अभिलेखागार